गुरुवार, 26 मई 2011

चुर्क की सीमेन्ट फैक्टरी लेना चाहते हैं जयप्रकाश जी,रीवा में आकर फंस गए है ?




जयप्रकाश इंडस्ट्रीज के मालिक  जयप्रकाश रीवा में अपनी फैक्ट्री से होने वाले लाभ से अभी संतुस्ट नहीं है उन्हें लगता है की वो रीवा में आकर फंस गए है उनकी यह मानसिकता दर्शाती है की वो रीवा और यहाँ   की जनता के विकाश लिए कितने कटिबद्ध होगे ?
अमर सिंह और उनकी इस बातचीत को आप ऊपर सुन सकते है 

 बातचीत इस प्रकार है-
अमर सिंह- हैलो
जयप्रकाश गौड़- नमस्कार। जयप्रकाश बोल रहा हूं.
अमर सिंह- नमस्कार जी, दीपावली की बड़ी शुभकामनाएं.
जयप्रकाश गौड़- आपको भी बहुत हों.
अमर सिंह- और बहुत प्रणाम आपको.
जयप्रकाश गौड़- अरे आपको भी.
अमर सिंह- चुर्क की सीमेन्ट फैक्टरी लेना चाहते हैं?
जयप्रकाश गौड़- ऐं
अमर सिंह- मिर्जापुर के चुर्क की सीमेन्ट फैक्टरी लेंगे आप?
जयप्रकाश गौड- हां बिल्कुल। वो बिड है पंद्रह तारीख।
अमर सिंह- हां जी।
जयप्रकाश गौड़- वो बिड है पंद्रह तारीख को।
अमर सिंह- हां बिड है।
जयप्रकाश गौड़- अवश्य लेंगे साहब।
अमर सिंह- अच्छा।
जयप्रकाश गौड़- वो ऐसा है रीवां के अंदर फंसे हुए हैं तो हमें ये शूट करेगा.
अमर सिंह- अच्छा, शूट करेगा।
जयप्रकाश गौड़- हां। साइडी मिलती हैं न उसमें. रेलवे की साइडें मिल जाती हैं. रीवां में साइडे नहीं हैं हमारे पास.
अमर सिंह- हां हां।
जयप्रकाश गौड़- तो वो डिसअडवान्टेज हमेशा रहता है.
अमर सिंह- आपकी कम्पटीशन लाफार्ज से है.
जयप्रकाश गौड़- हां लाफार्ज से है.
अमर सिंह- और बिड़ला से है.
जयप्रकाश गौड़- हां, बिड़ला से है और एक डालमिया से है.
अमर सिंह- देखिए आपने तो बताया नहीं लेकिन हम आपका कितना ख्याल रखते हैं।
जयप्रकाश गौड़- हां ख्याल तो रखते हैं. बिल्कुल। अब कब मिलें?
अमर सिंह- आप ही नहीं मिलते।
जयप्रकाश गौड़- नहीं आप बिहार में बिजी थे इसलिए फोन नहीं किया। तीन तारीख को मैं रहूंगा दिल्ली में।
अमर सिंह- तीन तारीख को तो आपके गुरूनानक भी आ रहे हैं दिल्ली में।
जयप्रकाश गौड़- (हंसते हुए) सुनिये हमारे नानक यहां बैठे हुए हैं. जो बोल रहे हैं. समझे साहब।
अमर सिंह- आइये स्वागत है. तीन तारीख को मिलते हैं. हम भी रहेगे.

गुरुवार, 19 मई 2011

एक बेचारा भारतवासी टैक्स का मारा

*INDIAN TAX*
*1) Qus. : What are you doing?
Ans. : Business.
Tax : PAY PROFESSIONAL TAX*

* *

* *

*2) Qus. : What are you doing in Business?*

*Ans. : Selling the Goods.
Tax : PAY SALES TAX*

* *

*3) Qus. : From where are you getting Goods?
Ans. : From other State/Abroad
Tax : PAY CENTRAL SALES TAX, CUSTOM DUTY & OCTROI*

* *

* *

*4) Qus. : What are you getting in Selling Goods?
Ans. : Profit.
Tax : PAY INCOME TAX*

* *

*5) Qus. : How do you distribute profit ?
Ans : By way of dividend
Tax : PAY DIVIDEND DISTRIBUTION TAX*

* *

* *

*6) Qus. : Where you Manufacturing the Goods?
Ans. : Factory.
Tax : PAY EXCISE DUTY*

* *

*7) Qus. : Do you have Office / Warehouse/ Factory?
Ans. : Yes
Tax : PAY MUNICIPAL & FIRE TAX*

* *

*8) Qus. : Do you have Staff?
Ans. : Yes
Tax : PAY STAFF PROFESSIONAL TAX*

* *

*9) Qus. : Doing business in Millions?
Ans. : Yes
Tax : PAY TURNOVER TAX
Ans : No
Tax : Then pay Minimum Alternate Tax*

* *

*10) Qus. : Are you taking out over 25,000 Cash from Bank?
Ans. : Yes, for Salary.
Tax : PAY CASH HANDLING TAX*

* *

*11) Qus.: Where are you taking your client for Lunch & Dinner?
Ans. : Hotel
Tax : PAY FOOD & ENTERTAINMENT TAX*

* *

*12) Qus.: Are you going Out of Station for Business?
Ans. : Yes
Tax : PAY FRINGE BENEFIT TAX*

* *

*13) Qus.: Have you taken or given any Service/s?
Ans. : Yes
Tax : PAY SERVICE TAX*

* *

*14) Qus.: How come you got such a Big Amount?
Ans. : Gift on birthday.
Tax : PAY GIFT TAX*

* *

*15) Qus.: Do you have any Wealth?
Ans. : Yes
Tax : PAY WEALTH TAX*

* *

*16) Qus.: To reduce Tension, for entertainment, where are you going?
Ans. : Cinema or Resort.
Tax : PAY ENTERTAINMENT TAX*

* *

*17) Qus.: Have you purchased House?
Ans. : Yes
Tax : PAY STAMP DUTY & REGISTRATION FEE *

* *

*18) Qus.: How you Travel?
Ans. : Bus
Tax : PAY SURCHARGE*

* *

*19) Qus.: Any Additional Tax?
Ans. : Yes
Tax : PAY EDUCATIONAL, ADDITIONAL EDUCATIONAL & SURCHARGE ON ALL THE CENTRAL
GOVT.'s TAX !!!*

* *

*20) Qus.: Delayed any time Paying Any Tax?
Ans. : Yes
Tax : PAY INTEREST & PENALTY*
*
21) INDIAN :: Can I die now??
Ans :: No, wait we are about to launch the FUNERAL TAX*

सोमवार, 16 मई 2011

यहां पानी से भी सस्ता मिलता है पेट्रोल

इस समय भारत की जनता भले ही पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से त्राही त्राही कर रही हो लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी देश है जहां आज भी पेट्रोल की कीमत मात्र 71 पैसे प्रति लीटर है। आपको बता दें कि वेनेजुएला पेट्रोलियम एक्सपोर्ट देशों का सदस्य है और इसकी जीडीपी का अधिकतर भाग तेल निर्यात से ही आता है।
वेनेजुएला की एक तिहाई जीडीपी तेल निर्यात पर निर्भर करती है वेनेजुएला तकरीबन 80 फीसदी तेल को निर्यात करता है। दुनिया में पेट्रोल उत्पादन में वेनेजुएला 5वें नंबर पर है। यहां तेल की बहुतायत है और इसकी कोई कमी नहीं है। यहा दुनिया में सबसे सस्ता तेल मिलता है।
इसके बाद नंबर आता है साउदी अरब का जहां पेट्रोल की कीमत 5.35 रुपए प्रति लीटर है। साउदी अरब के पास दुनिया का तेल भंडार का 25 फीसदी रिजर्व भंडार है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा पेट्रोल एक्सपोर्ट करने वाला देश है
।
      क्या अपने देश में पेट्रोल के दाम ५ रु बढ़ाना उचित है ? 

पेट्रोल की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने का एक सिग्नल है। सरकार ने इसकी कीमतें बढ़ाकर न केवल एक जनाक्रोश पैदा किया है बल्कि आगे और महंगाई बढ़ाने का रास्ता तैयार कर दिया है। इसके बाद अब बाज़ार में बहुत सी चीजों के दाम बढ़ जाएंगे और उन शहरों में जहां सीएनजी नहीं है और नगरीय परिवहन पेट्रोल पर आधारित है, ट्रांसपोर्ट की दरें बढ़ जाएंगी। इसके अलावा खाने-पीने की वस्तुओं की मंहगाई झेल रहे लोगों को और परेशानी होगी क्योंकि उनका बजट गड़बड़ा जाएगा।  
सरकार ने कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए 12 महीनों में 9 बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए। इसका असर महंगाई के इंडेक्स पर भी पड़ा है। भारत में मुद्रास्फीति बढ़ने का एक कारण यह भी रहा है। इसका असर अगले हफ्ते आने वाले महंगाई के आंकड़ों पर भी पड़ेगा और उसके बाद रिजर्व बैंक फिर ब्याज दरें बढ़ाएगा जिससे औद्योगिक सामान और महंगे हो जाएंगे। यानी यह एक दुष्चक्र होगा।
भारत में सामानों का ढुलाई ट्रकों से होती है जो डीजल से चलते हैं पेट्रोल से नहीं। लेकिन इस बढ़ोतरी का असर उनकी कीमतों पर भी पड़ेगा। इसका कारण यह है कि उत्पादन करने वाली कंपनियां इस समय कच्चे माल की महंगाई से जूझ रही हैं और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी से उनकी लागत में वृद्धि होती ही है। इससे उनका खर्च बढ़ता है और ज़ाहिर है कि वे बढञी हुई कीमतें जनता को थमा देंगी।
भारत में आज भी सार्वजनिक परिवहन के साधन बहुत कम हैं और इसलिए लोग मोटर साइकिलों से लेकर कारों तक का इस्तेमाल अपने कार्यस्थलों पर जाने के लिए करते हैं। पांच रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी उनके लिए भारी है क्योंकि इसका सीधा असर उनके बजट पर पड़ेगा। उनकी क्रय शक्ति घटेगी और वह दूसरी चीजों के खर्च में कटौती करेंगे। इससे औद्योगिक उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा।
अगर सरकार चाहती तो इसके बदले कोई और रास्ता अख्तियार कर सकती थी। इसकी भरपाई लग्जरी टैक्स लगाकर कर सकती थी। इसके अलावा सरकार पेट्रोल पर लगे टैक्स घटा सकती थी जो इस समय कम से कम 30 रुपए है। पेट्रोल के दाम बढ़ाना गलत इसलिए भी है कि इसका इस्तेमाल निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी करते हैं। पैसे वाले डीजल कारों में चलते हैं और उन्हें अब फायदा हो रहा है।
ब्रेंट क्रूड के दाम हाल ही में घटे हैं। सच तो यह है कि पेट्रोल के दाम हमारे पड़ोसी देशों में हम से कम हैं। तेल कंपनियां सरकार के इशारे पर काम करती हैं और दाम बढ़ाती चली जाती हैं। पेट्रोल के बारे में सरकार में कोई मूल चिंतन नहीं है। सरकार ऊर्जा के विकल्पों पर ध्यान नहीं दे रही है।

रविवार, 15 मई 2011

रीवा का लिंगानुपात (अभी नहीं संभले तो समस्या विकराल होगी )


http://www.censusindia.gov.in/2011-prov-results/data_files/mp/table-5.xls

मध्य प्रदेश के   इंदौर में जनसंख्या वृद्धि दर सबसे अधिक है। प्रदेश की वृद्धि दर जहां 20.3 है, वहीं इंदौर की वृद्धि दर 32.7 है। प्रदेश में सबसे कम वृद्धि दर अनूपपुर जिले की 12.3 है।
मध्य प्रदेश की जनसंख्या वृद्धि दर पिछले दशक की तुलना में कम हुई है, फिर भी यह कई अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। इस जनगणना में प्रदेश की संख्या बढ़कर 7,25,97,335 हो गई है, जिसमें महिलाओं की संख्या 3,49,84,645 है, जबकि पुरुषों की संख्या 3,76,12,920 है। आंकड़ों के अनुसार इंदौर जिले की जनसंख्या 32,72,335 है जो प्रदेश में सबसे अधिक है, वहीं हरदा जिले की जनसंख्या 5,70,302 सबसे कम है।
मध्यप्रदेश में स्त्री-पुरुष अनुपात बढ़ा है, 2001 की तुलना में यह 2011 में बढ़कर 930 हो गया है। लिंगानुपात सबसे अधिक बालाघाट जिले में है, यहां प्रति हजार पुरुष पर 1021 महिलाएं हैं, जबकि भिण्ड में सबसे कम 838 हैं।  इस बार चार जिलों का लिंगानुपात 1000 से अधिक है। बालाघाट के अलावा अलीराजपुर में यह अनुपात 1009, मण्डला में 1005 व डिंडौरी में 1004 है। रीवा का लिंगानुपात 930 है। सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों में दूसरा स्थान मुरैना का है, जबकि 29 जिलों में लिंगानुपात बढ़ा है।
 इस बार 0 से 6 वर्ष तक के शिशुओं के लिंगानुपात में भारी गिरावट देखी गई है, जो चिंता का विषय है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले सालों में लिंगानुपात भी कम होगा।
आंकड़ों के अनुसार शिशु लिंगानुपात 932 से घटकर 912 रह गया है, जो राष्ट्रीय औसत 914 से भी कम है। शिशु लिंगानुपात अलीराजपुर में सबसे अधिक 971 है और सबसे कम मुरैना जिले में 825 है। मध्य प्रदेश में बच्चों की संख्या कुल जनसंख्या का अनुपात 14.5 प्रतिशत है। इस मामले में झाबुआ में सबसे आगे है जहां कुल जनसंख्या का 20.3 प्रतिशत बच्चे है। इस मामले में फिसड्डी जबलपुर है, जहां 11.7 प्रतिशत से कम बच्चे हैं।
इस बार प्रदेश की साक्षरता में भी सात फीसदी की वृद्धि हुई है। साक्षरता का प्रतिशत बढ़कर 70.6 प्रतिशत हो गया है, पुरुषों की साक्षरता प्रतिशत में 4.6 व महिला साक्षरता प्रतिशत में 9.7 की वृद्धि हुई है। सबसे अधिक साक्षरता जबलपुर में 82.5 प्रतिशत व सबसे कम अलीराजपुर में 37.2 है।
    

गुरुवार, 12 मई 2011

संजय गाँधी अस्पताल निजी हाथो में !

आज अखबारों के माध्यम से यह जानकारी मिली है की संजय गाँधी और गाँधी मेमोरियल अस्पताल को सुपर स्पेसिलिटी का दर्जा दिया जायेगा और इसका संचालन निजी भागीदारी योजना के तहत २०० बिस्तरों को सुविधा युक्त बना कर निजी हाथो को सौप दिया जायेगा ,

खैर जब इसका क्रियान्वन होगा तब हम इसका परिणाम देख पाएंगे लेकिन अधिकांश रीवावासियों ये चाहते है की    पूरे संजय गाँधी  अस्पताल में एम्स या एस्कार्ट की तरह  का ईलाज मिले ,



मंगलवार, 10 मई 2011

बस स्टैंड का औपचारिक लोकार्पण आज

चार साल के इंतजार के बाद आज रीवा शहर के चूना भट्टा स्थित बस स्टैंड का औपचारिक लोकार्पण नगरीय प्रशासन मंत्री बाबु लाल गौर व उर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ला कर रहे है , 
बस स्टैंड में जो शेड का निर्माण किया गया है वो इस बस स्टैंड की स्तरता पर ग्रहण लगाने के लिए काफी है आखिर ये समझ में नहीं आता की इतना इंतजार और अभी तक लगभग ३ करोड़ रु खर्च    करने के बाद इतना निम्न स्तरीय शेड क्यों बना ?
क्या रीवा में दो बस स्टैंड की आवश्यकत है ?


मै नहीं समझता की फ़िलहाल  रीवा में दो बस स्टैंड की आवश्यकता है क्योकि दो बस स्टैंड से आम यात्रियों को ही ज्यादा परेशानी होगी , शायद ही ऐसा कोई शहर है  जिसमे दो बस स्टैंड एक ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हो अच्छा होगा की केवल इस नए बस स्टैंड में हर दिशायो में चलने वाली बसे संचालित हो 

रविवार, 8 मई 2011

माँ

माँ, माँ-माँ संवेदना है, भावना है अहसास है
माँ, माँ जीवन के फूलों में खुशबू का वास है,

माँ, माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है,
माँ, माँ मरूथल में नदी या मीठा सा झरना है,

माँ, माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है,
माँ, माँ पूजा की थाली है, मंत्रों का जाप है,

माँ, माँ आँखों का सिसकता हुआ किनारा है,
माँ, माँ गालों पर पप्पी है, ममता की धारा है,

माँ, माँ झुलसते दिलों में कोयल की बोली है,
माँ, माँ मेहँदी है, कुमकुम है, सिंदूर है, रोली है,

माँ, माँ कलम है, दवात है, स्याही है,
माँ, माँ परमात्मा की स्वयं एक गवाही है,

माँ, माँ त्याग है, तपस्या है, सेवा है,
माँ, माँ फूँक से ठँडा किया हुआ कलेवा है,

माँ, माँ अनुष्ठान है, साधना है, जीवन का हवन है,
माँ, माँ जिंदगी के मोहल्ले में आत्मा का भवन है,

माँ, माँ चूडी वाले हाथों के मजबूत कं धों का नाम है,
माँ, माँ काशी है, काबा है और चारों धाम है,

माँ, माँ चिंता है, याद है, हिचकी है,
माँ, माँ बच्चे की चोट पर सिसकी है,

माँ, माँ चुल्हा-धुँआ-रोटी और हाथों का छाला है,
माँ, माँ ज़िंदगी की कड़वाहट में अमृत का प्याला है,

माँ, माँ पृथ्वी है, जगत है, धूरी है,
माँ बिना इस सृष्टि की कल्पना अधूरी है,

माँ, माँ का महत्व दुनिया में कम हो नहीं सकता,
और माँ जैसा दुनिया में कुछ हो नहीं सकता,

तो मैं कला की ये पंक्तियाँ माँ के नाम करती हूँ,
और दुनिया की सभी माताओं को प्रणाम करती हूँ।